लालकुआं : सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत ठेका कर्मी के ऊपर डयूटी के दौरान गिरा केमिकल , हालत गंभीर
लालकुआं सेचुरी पेपर मिल के बोलर में डयूटी के दौरान ठेका कर्मी के ऊपर गिरा केमिकल। केमिकल गिरने से ठेका कर्मी बुरी तरह से घायल हैं। घायल कर्मी का बरेली के राममूर्ति अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लालकुआं सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत ठेका कर्मी मनीष कुमार पुत्र कुंदन राम निवासी खैरानी हाटाग्राम बिन्दुखत्ता का डयूटी के दौरान केमिकल गिरने से हालत गम्भीर है।
सेफ्टी उपकरण ना होने के कारण यह हादसा हुआ हैं। घायल कर्मी का बरेली के भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान