उत्तराखंड: एनएमएमसी स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट scert.uk.gov.in के माध्यम से उत्तराखंड NMMC आवेदन पत्र 2025 भर सकते हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है. उत्तराखंड एनएमएमएस 2025 परीक्षा 23 दिसंबर, 2024 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी. पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दूसरा सत्र दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप
योग्य छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए SCERT हर साल NMMS परीक्षा आयोजित करता है. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर कुल 1,00,000 स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं, जिनमें से 1,048 स्कॉलरशिप उत्तराखंड के छात्रों के लिए दी जाती है. 9वीं से 12वीं तक के चयनित छात्रों को वार्षिक भुगतान ब्रिज सिस्टम (APBS) के जरिए से सीधे बैंक के जरिए से उनके बैंक खातों में 1,000 रुपये की मासिक स्कॉलरशिप मिलेगी।

कौन कर सकता है अप्लाई
छात्रों को उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों (केंद्रीय आवासीय स्कूलों को छोड़कर), स्थानीय निकाय स्कूलों या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 8 में संस्थागत शिक्षार्थी के रूप में नामांकित होना चाहिए. उन्हें क्लास 7 की वार्षिक परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास करना होगा. अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए.आवेदक के माता-पिता या अभिभावकों की वार्षिक आय 3,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad