रूद्रपुर: यहां स्कूल की प्रिंसिपल ने पंखे में लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस…..
रूद्रपुर। यहां अज्ञात कारणों के चलते स्कूल की प्रिंसिपल ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली, इस घटना से वहां हड़कंप मच गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि ओमैक्स कॉलोनी में शुक्रवार देर रात रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पायल भारती ने देर रात अपने आवास में फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे घटना का तब पता लगा जब पायल के पति संयुक्त भारती घर लौटे। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले संयुक्त भारती पत्नी पायल को पंखे पर झूलता देख चीख पड़े। उनकी चीख सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पायल भारती के घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। घटना के वक्त पायल की 9 वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी, जबकि बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस पायल के पति और बच्चों से पूछताछ कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!