दुःखद:- देवभूमि का लाल देश के लिए हुआ शहीद , क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तराखंड के लिए जम्मू कश्मीर के पुलवामा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। किरू में तैनात देवभूमि का जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान दीपक सिंह सुगड़ा के रूप में हुई है।
शहीद जवान की पहचान दीपक सिंह सुगड़ा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि शहीद जवान दो सप्ताह पूर्व ही छुटियां पूरी कर अपनी ड्यूटी पर गए थे। वह 2 बार पैरा स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग ले चुके थे। मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के बेलपट्टी क्षेत्र के सुगड़ी गाँव निवासी दीपक सुगड़ा पुत्र मोहन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के किरू में थी, जहां गुरूवार को वे शहीद हो गए। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शहीद जवान दीपक वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।
शहीद दीपक अपने पीछे एक साल के मासूम बेटे सहित पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी हिमानी देवी का भी तीन माह पूर्व निधन हो चुका है। वर्तमान में उनका मासूम बेटा गांव में अपनी दादी कोसुरी देवी के साथ रहता है। अभी तक कोसुरी देवी को भी दीपक की शहादत की खबर नहीं दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत