दुःखद खबर : उत्तराखंड का एक और लाल पश्चिम बंगाल में हुआ शहीद, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

उधमसिंह नगर। भारतीय सेना के खेमे से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र निवासी सेना के जवान पश्चिम बंगाल में शहीद हो गए।

जानकारी अनुसार बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के तहत 40 हजार से ज्यादा बालिकाओं को लाभ, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से जारी किए 1.72 अरब

जानकारी के अनुसार थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है। सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे।
आज सुबह उनके निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं।