उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के तहत 40 हजार से ज्यादा बालिकाओं को लाभ, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से जारी किए 1.72 अरब
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से नंदा गौरा योजना की धनराशि जारी की। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 40,504 लाभार्थियों को 1 अरब 72 करोड़ 44 लाख 4 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में 2.84 लाख से अधिक बालिकाओं को कुल 9.68 अरब रुपये की सहायता दी जा चुकी है। योजना के अंतर्गत कन्या जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
इस साल के लाभार्थी:
- 8,616 नवजात बालिकाओं को 9.81 करोड़ रुपये
- 12वीं पास करने वाली 31,888 बालिकाओं को 1.62 अरब रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के तहत राज्य सरकार बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी योजनाओं को बढ़ावा दे रही है ताकि गरीब परिवारों की बेटियों को बेहतर भविष्य मिल सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत