दुःखद: असम में कुमाऊं रेजिमेंट का जवान हुआ शहीद, घर में मचा कोहराम
पिथौरागढ़- देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने में हमेशा आगे रहने वाले सैन्य धाम उत्तराखंड का एक और सैनिक के शहीद होने का दुखद समाचार मिला है। पिथौरागढ़ जिले के बढ़ाबे टोली गांव का निवासी सेना का जवान संजय चंद के शहादत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि संजय चंद 2 कुमाऊं में असम में तैनात थे। जहां से उनकी शहादत की खबर आई है
पिथौरागढ़ की विधायक चन्द्रा पंत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुखी परिवार को ढाढस बताते हुए कहा है कि हम सब इस दुख की घड़ी में शहीद संजय चंद के परिवार के साथ खड़े हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली