गश्त के दौरान खूंखार बाघ को देख वनकर्मियों की सिट्टी पिट्टी हुई गुल! फिर ऐसे पेड़ पर चढ़कर बचाई जान,….देखें वीडियो
उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे टेढ़ा इलाके में गश्त कर रहे चार वनकर्मी उस वक्त दहशत में आ गए जब अचानक एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ उनके सामने आ गई।
यह घटना टेढ़ा कुलबंदा नाले के पास की है, जहां रोजाना की तरह वनकर्मी गश्त कर रहे थे। रामनगर वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी के अनुसार, बाघिन अचानक आक्रामक मुद्रा में आ गई और उसके साथ मौजूद दो शावक हालात को और तनावपूर्ण बना रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही बाघिन ने गश्त कर रहे वनकर्मियों को देखा, उसने हमला करने की मुद्रा बना ली। लेकिन वनकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत पास के पेड़ पर चढ़ गए। इसी सूझबूझ और त्वरित निर्णय से उनकी जान बच सकी।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टेढ़ा इलाका जंगली जानवरों की गतिविधियों वाला क्षेत्र है और इस तरह की घटनाएं गश्त के दौरान सामने आ सकती हैं। विभाग ने वनकर्मियों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश