वरिष्ठ आईएएस आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, 1 अप्रैल से संभालेंगे पदभार
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंद वर्धन एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। आईएएस आनंद वर्धन को मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने का आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। उनकी जगह एसीएस आनंद वर्धन प्रदेश के नए मुख्य सचिव का पद संभालेंगे।

वरिष्ठता में सबसे ऊपर होने के कारण 1992 बैच के आईएएस आनंद वर्धन मुख्य सचिव की रेस में आगे चल रहे थे। वह वर्ष 2027 में रिटायर हो जाएंगे। आईएएस आनंद वर्धन अब तक अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। आईएएस आनंद वर्धन का नाम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी सूचीबद्ध हो गया था, लेकिन उन्होंने उत्तराखंड में रहकर यह अपनी सेवाएं देने की इच्छा जताई थी।
वर्धन के बाद 2 वरिष्ठ आईएएस
वर्धन के बाद 2 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, लेकिन उनकी मुख्य सचिव पद के लिए निर्धारित सेवा अवधि अभी पूरी नहीं हुई है। इनमें 1997 बैच के आईएएस प्रमुख सचिव आरके सुधांशु और 1997 बैच के ही इस दूसरे प्रमुख सचिव एल फैनई हैं। वरिष्ठता के क्रम में आनंद वर्धन आते हैं और इसीलिए उनका मुख्य सचिव बनाया गया है।
मुख्य सूचना आयुक्त बन सकती हैं राधा रतूड़ी
चर्चा है कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सेवा विस्तार की इच्छुक नहीं थीं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है। मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिल सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: यहां सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस की जांच पड़ताल जारी
हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
आज का राशिफल (31 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय जांच के आदेश