शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2024: 16 शिक्षकों का हुआ चयन, देखें पूरी सूची”

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले 16 शिक्षकों का शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2024 के लिए चयन किया गया है। शुक्रवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इन शिक्षकों की सूची जारी की। बेसिक स्तर पर 9 शिक्षक, माध्यमिक स्तर पर 5 शिक्षक, प्रशिक्षण संस्थान से 1 प्रवक्ता, और संस्कृत शिक्षा से 1 प्रवक्ता को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

बेसिक शिक्षा के सम्मानित शिक्षक:

✅ पौड़ी: डॉ. यतेंद्र प्रसाद गौड़
✅ चमोली: रंभा शाह
✅ उत्तरकाशी: मुरारीलाल राणा
✅ हरिद्वार: ठाट सिंह
✅ टिहरी: रजनी ममगाईं
✅ रुद्रप्रयाग: मिली बागड़ी
✅ चंपावत: नरेश चंद्र
✅ पिथौरागढ़: दीवान सिंह कठायत
✅ अल्मोड़ा: डॉ. विनीता खाती

माध्यमिक शिक्षा के सम्मानित शिक्षक:

✅ देहरादून: डॉ. सुनीता भट्ट
✅ पौड़ी: पुष्कर सिंह नेगी
✅ अल्मोड़ा: दीपक चंद्र बिष्ट
✅ उत्तरकाशी: गीतांजलि जोशी
✅ चंपावत: प्रकाश चंद्र उपाध्याय

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात

अन्य सम्मानित शिक्षक:

✅ प्रशिक्षण संस्थान (पिथौरागढ़): राजेश कुमार पाठक
✅ संस्कृत शिक्षा (हरिद्वार): डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली

यह पुरस्कार उत्तराखंड के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण के लिए सम्मानित करता है। राज्य सरकार द्वारा यह पहल शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने और शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad