उत्तराखंड: पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक की तिथियां घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक की तिथियां घोषित कर दी हैं। पंचायतीराज सचिव चन्द्रेश कुमार की ओर से आदेश जारी कर सभी जिलाधिकारियों को तय समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत के सदस्य व प्रधान 27 अगस्त को शपथ लेंगे और 28 अगस्त को प्रथम बैठक होगी। क्षेत्र पंचायत के सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और प्रमुख का शपथ ग्रहण 29 अगस्त को होगा, जबकि प्रथम बैठक 30 अगस्त को बुलाई जाएगी। जिला पंचायत के सदस्य, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष का शपथ ग्रहण 1 सितम्बर को होगा और 2 सितम्बर को प्रथम बैठक आयोजित की जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की शपथ और पंचायतों के गठन की प्रक्रिया तय तारीखों पर हर हाल में पूरी की जाए। जिलाधिकारियों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद अब प्रदेश में नई पंचायतों का गठन किया जा रहा है।


आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण