पिथौरागढ़: खाई में गिरी स्विफ्ट कार, चालक समेत दो की मौत, गांव में मातम
पिथौरागढ़। जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बोयल गांव के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर लगभग एक किलोमीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसा गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्राम बोयल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार संख्या यूके-05 टीए-5117 चौपाता कस्बे से बोयल गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी और एसआई नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कार में सवार शिवनाथ पुत्र प्रेमनाथ (65 वर्ष) निवासी बोयल को गंभीर हालत में खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं वाहन चालक भोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह (35 वर्ष) निवासी बोयल की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। मृतक भोपाल सिंह अपने पीछे लगभग छह वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं, जबकि शिवनाथ के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, सभी विवाहित हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लोग घर पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले इस हादसे का शिकार हो गए।
इस हादसे के बाद बोयल गांव सहित आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश