होटल मालिक के 20 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या, अपहरण कर मांगी थी 25 लाख की फिरौती

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपहरण के बाद होटल मालिक के 20 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव गंगनहर में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कर रही है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कलियर के बेडपुर गांव निवासी होटल मालिक नसीर का बेटा अनवर शनिवार को अपने होटल गया था। शाम करीब चार बजे वह मोनू की दुकान, सोहलपुर रोड गया, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात अनवर के मोबाइल से उसके परिजनों को फोन कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। घबराए परिजनों ने रविवार को पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि अनवर की हत्या उसके जानकारों ने ही की है। आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की और फिर शव को गंगनहर में फेंक दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय अमजद पुत्र सफीक निवासी मुकर्बपुर कलियर और 32 वर्षीय फरमान उर्फ लालू पुत्र यामीन निवासी मुस्तफाबाद बहादराबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अमजद ट्रेलर चलाने का काम करता है और होटल मालिक नसीर के यहां करीब सात साल तक किराए पर रह चुका है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुरानी जान-पहचान और लालच की वजह से दोनों ने वारदात को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
Ad Ad Ad Ad