उत्तराखंड: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, उपकोषाधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने सतपुली, पौड़ी गढ़वाल के उपकोषाधिकारी कौशल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रविंद्र रावत निवासी सतपुली ने विजिलेंस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उपकोषाधिकारी कौशल कुमार ने डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण का जून और जुलाई माह का 10 लाख रुपये का बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। आज टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उपकोषाधिकारी को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश