उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में मिला दिल्ली के युवक का शव, 5 दिन पहले हुआ था गायब
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर में घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक का शव पांच दिन बाद गहरी खाई में पड़ी एक क्षतिग्रस्त कार में मिला। पौड़ी के लक्ष्मणझूला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष पैंथवाल ने को बताया कि 14 मार्च से लापता 26 वर्षीय विनायक बाली का शव काफी सड़ी-गली हालत में बुधवार को बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि 15 मार्च को दिल्ली के केशवपुरम की रहने वाली तिक्षिका नवल ने लक्ष्मणझूला थाने में विनायक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
अपनी तहरीर में नवल ने बताया था कि दिल्ली में पश्चिम विहार में रहने वाला विनायक 13 मार्च को अपने मित्रों के साथ यमकेश्वर घूमने आया था और घटटू गाड़ में एक रिजॉर्ट में ठहरा था। तहरीर में बताया गया कि 14 मार्च को तड़के चार बजे विनायक बिना बताए कहीं चला गया जिसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। दोस्तों ने बताया कि उसका फोन भी बंद आ रहा है। पैंथवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने नीलकंठ क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में विनायक की तलाश की लेकिन उसकी कार और उसका कहीं पता नहीं चला।
उन्होंने बताया कि 19 मार्च को पुलिस ने ड्रोन की सहायता ली जिसमें एक कार घट्टू गाड़ और ऋषिकेश मोटर मार्ग के बीच पैंया गांव के समीप एक खाई में नजर आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने खाई में उतरकर कार तक पहुंच बनाई जहां उन्हें क्षतिग्रस्त कार में एक युवक का शव नजर आया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने युवक की पहचान विनायक के रूप में की। उन्होंने बताया कि शव काफी सड़ी गली स्थिति में था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग