उत्तराखंड में सहकारी समितियों के चुनाव की तारीख तय, अब इस दिन होगा मतदान
देहरादून। उत्तराखंड में सहकारी समितियों के चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव 18 और 19 मार्च को होंगे। 18 मार्च को प्रबंध कमेटी के सदस्य चुने जाएंगे, जबकि 19 मार्च को सभापति, उपसभापति और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।
सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पाण्डे ने बताया कि पहले जिन सीटों पर चुनाव कराए गए थे, उन सभी को रद्द कर दिया गया है, केवल निर्विरोध निर्वाचन को मान्यता दी गई है। अब उन सीटों पर नए सिरे से चुनाव होंगे, जहां पहले मतदान हो चुका था।
इस चुनाव में एक अहम पहलू यह भी है कि करीब डेढ़ लाख सदस्य मतदान से बाहर रहेंगे। इनके नाम नई सूची में जोड़े गए थे, लेकिन इन्हें इस चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा। इस फैसले से चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे।
प्रदेश में सहकारी समितियों के चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि ये समितियां किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अब देखना होगा कि नए चुनावी कार्यक्रम के तहत मतदान प्रक्रिया कितनी सुचारू रूप से संपन्न होती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!