उत्तराखंड में चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, शासन ने जिलाधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अगले कई दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 3 सितंबर को देहरादून, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट के तहत मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 4 से 7 सितंबर तक राज्य के लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि:

  • प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा और तत्परता सुनिश्चित की जाए।
  • किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत कार्यवाही और सूचना साझा की जाए।
  • PWD, BRO, NHAI जैसी एजेंसियां सड़कों को बाधित होने पर तुरंत खोलने की व्यवस्था करें।
  • सभी चौकी, थाने और राजस्व उपनिरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर रहें।
  • किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहना चाहिए।
  • जरूरत पड़ने पर फंसे हुए लोगों के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जाए।
  • विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विद्यालयों में विशेष सावधानी बरती जाए।
  • भारी बारिश और असामान्य मौसम के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों का आवागमन रोका जाए।
  • जिला सूचना अधिकारी आमजन को मीडिया के माध्यम से अलर्ट की जानकारी दें और लोगों से अपील करें कि वे अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
यह भी पढ़ें 👉  खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा

साथ ही, भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में पहले से उपकरणों और मशीनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आपदा की किसी भी सूचना के लिए SEOC और राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है। इसके नंबर हैं: 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री 1070, 9058441404 और 8218867006

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!