उत्तराखंड का लाल मणिपुर में शहीद, 4 साल पहले हुआ था सेना में भर्ती….

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। मणिपुर में तैनात अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी जवान के शहीद होने की खबर है। जवान के सिर पर गोली लगने के बाद वह शहीद हो गये। बताया जा रहा है कि आज उनका पार्थिक शरीर उनके घर सोमेश्वर पहुंचेगा। बेटे की शहादत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी उम्र 24 वर्ष ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। संदिग्ध हालात में गोली लगी। कमल 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि 25 दिन पहले ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। कमल चार साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बेटे की शहादत की खबर सुन माता-पिता बेसुध हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में फिर छात्रों के वाहन का खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर‍, एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बताया जा रहा है कि शहीद कमल के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी भारतीय सेना में है। शहीद का पार्थिव शरीर आज सोमेश्वर लाया जायेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। जवान के शहीद होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।