उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद, 2 साल पहले हुआ था सेना में भर्ती,…..परिजनों में मचा कोहराम
चमोली। उत्तराखण्ड के लिए इस वक्त एक दुखद खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है, जहां का एक वीर सपूत मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान खिलाप सिंह नेगी 20 साल के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे नंदानगर घाट के दूरस्थ कनोल गांव के रहने वाले थे। जवान बेटे की शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
आपको बता दें कि शहीद खिलाप सिंह नेगी दो वर्ष पहले वर्ष 2021 में ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। छोटी सी उम्र में उनकी शहादत की खबर ने उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश