Uttarakhand : गैरसैंण में आज से विधानसभा का मानसून सत्र, आपदा और पंचायत चुनाव पर गरमा सकता है सदन
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आज से चार दिवसीय विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कथित गड़बड़ी, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सदन गरमाने के आसार हैं। विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है, वहीं सत्ता पक्ष ने भी जवाबी तैयारी कर रखी है।
सरकार इस सत्र में करीब 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह बजट सदन के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक, अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, समान नागरिकता संशोधन विधेयक, पंचायत राज संशोधन विधेयक समेत नौ विधेयक सदन में लाए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सत्र की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदन सुचारु रूप से चले, इसके लिए सत्ता और विपक्ष दोनों का सहयोग जरूरी है।
सदन में मंत्रियों के सामने इस बार 550 से अधिक प्रश्न रखे जाएंगे। वहीं विपक्ष का कहना है कि सत्र की अवधि बेहद कम रखी गई है और इससे विधायकों को अपने क्षेत्रीय मुद्दे उठाने का पूरा अवसर नहीं मिलेगा।
सत्र के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भराड़ीसैंण में धारा 163 लागू की गई है और किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा में 804 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश