उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। आज बुधवार को सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम खराब बन हुआ है। सुबह की शुरुआत कई इलाकों में कोहरे के साथ हुई। वहीं, अधिकतर इलाकों में बादल छाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी जारी की है। इससे ठंड बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। हल्के बादलों और हवाएं चलने से तापमान जरूर कम रहा लेकिन दिसंबर शुरू होते ही मौसम चक्र में भी बदलाव दिखाई देने लगेगा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से तापमान कम होगा और ठंड बढ़ेगी। मंगलवार से बादल छाने और हवा चलने से मौसम परिवर्तन का भी आभास हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad