जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए पांचों जवानों के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। जवानों के बलिदान से देवभूमि में शोक की लहर है। वही शाम को बलिदानियों के पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचाए गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी और सेना के अधिकारियों ने बलिदानियों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर भेजे जाएंगे।
पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक बृज भूषण गैरोला, डीएम, एसएसपी ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी।
आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 गाड़ियां सीज; उतरवाए प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर
हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा एक्शन: शनि बाजार रोड से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम