नैनीताल: जिले में धनतेरस पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में धनतेरस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि धनतेरस पर्व पर पारंपरिक खरीदारी और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए यह निर्णय आमजन की सुविधा के लिए लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, धनतेरस के दिन सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय और संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय से लोगों को पर्व की तैयारियों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने में सुविधा मिलेगी।

धनतेरस पर्व से दीपावली उत्सव की शुरुआत होती है, ऐसे में बाजारों में पहले से ही जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। छुट्टी घोषित होने के बाद लोगों में उत्साह और बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad