उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी स्कूटी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
रुद्रप्रयाग जिले के दुर्गाधार चोपता क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बीती रात कुंडा दानकोट के पास एक स्कूटी (संख्या- UK13B 2344) अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी में तीन युवक सवार थे।
सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घने अंधेरे में तीनों युवकों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान अंकित पुत्र प्रताप लाल(27 वर्ष), टीटू पुत्र राकेश लाल(23 वर्ष), संदीप(27 वर्ष), रुद्रप्रयाग। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली