दर्दनाक हादसा: चमोली के गौचर में खाई में गिरी महिला की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
चमोली (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गौचर क्षेत्र में जंगल में घास काटने गई एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद घटना की सूचना प्रशासन को दी गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 3 जनवरी 2026 को दुआ गांव (गोचर) निवासी महिला सुबह जंगल में घास लेने गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। इस पर चौकी गोचर और नगर पालिका अध्यक्ष के माध्यम से शाम करीब 5:40 बजे एसडीआरएफ पोस्ट गोचर को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान महिला के गहरी खाई में गिरने की पुष्टि हुई। इसके बाद दुर्गम और कठिन पहाड़ी क्षेत्र में एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने महिला के शव को खाई से बाहर निकाला। शव को लगभग 2 से 3 किलोमीटर तक पैदल स्ट्रेचर के माध्यम से रोड हेड तक लाया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पहाड़ी क्षेत्रों में घास काटने के दौरान हो रहे हादसों ने एक बार फिर ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!