उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार–ट्रक टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत
ऋषिकेश। उत्तराखंड में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ऋषिकेश–हरिद्वार मार्ग पर पीएनबी सिटी गेट के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से ऋषिकेश कोतवाली को सूचना मिली कि पीएनबी सिटी गेट के पास एक एक्सयूवी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। सूचना मिलते ही ऋषिकेश कोतवाली, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
पुलिस के अनुसार हरिद्वार की ओर से आ रही एक्सयूवी कार संख्या UK07 FS 5587 ने सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या HR 58 A 9751 में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतकों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार चालक ने अचानक सड़क पर आए एक जानवर (गाय) को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्रक से जा टकराया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे में मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश