उधमसिंह नगर: यहां महिला को ब्लैकमेल कर किराएदार ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भदईपुरा निवासी महिला से किराएदार ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। बाद में उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट में वायरल कर दी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक भदईपुरा निवासी महिला ने बताया कि मिलक, करनपुर, देवरनिया, बहेड़ी निवासी सचिन कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह उनके घर में एक साल से किराये का कमरा लेकर रहता था। वह उसे मामी कहकर काफी मजाक करता था। उसने अपने फोन से उसकी कई फोटो खींची थी। इसके बाद वह उसका गलत फायदा उठाने लगा और उसे ब्लैकमेल करने लगा कि उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो फोटो उसके पति को दिखा देगा। आरोप है कि एक दिन उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में अपनी चार साल की पुत्री के साथ अकेली थी। इसी बीच रात 10 बजे सचिन कुमार उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील फोटो भी खिंच लिए। बाद में वह उनका मकान खाली कर चला गया और उसने इंटरनेट मीडिया में उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जांच एसआइ राखी धौनी को सौंपी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई