उधमसिंह नगर: CM धामी के गढ़ में चुनावी रंजिश के चलते फायरिंग, एक युवक घायल

ख़बर शेयर करें 👉

खटीमा। सीएम धामी के गढ़ खटीमा के सत्रह मील क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते फायरिंग हुई है। इस फाइरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। हाथ में पिस्टल लहराते हुए एक व्यक्ति की वीडियो वायरल हुई है। वहीं पीड़ित पक्ष के साथ उग्र हुई जनता ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। दो आरोपियों के भागने की सूचना है। सत्रह मील पुलिस चौकी को घायलों के परिजनों ने घेरा। गोली से घायल व्यक्ति का परिवार धरने पर बैठा। परिवार ने पुलिस पर मूक दर्शक बने रहने के आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

दरसअल मझोला गांव में मतदान से पूर्व चुनाव सामग्री वितरण को लेकर भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच नोंकझोंक हुई थी। दोनों पक्ष सिख समुदाय से के हैं। मतदान पूर्व हुई नोंकझोंक की खुन्नस चुनाव बाद निकाली जा रही है। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं जब वह शिकायत करने चौकी पहुंचे तो उनके साथ वहां भी मारपीट की गई। इसी दौरान एक आरोपित ने हवा में फायर कर दिया। इससे गुस्साए लोग 17 मील पुलिस चौकी के समक्ष धरने पर बैठ गए। उन्होंने मार्ग अवरुद्ध करने के साथ आरोपितों की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad