उधमसिंह नगर: यहां प्रधान पति ने लाईसेंसी बंदूक से गोली मारकर कर ली आत्महत्या
बाजपुर। उधमसिंह नगर के बाजपुर के खुशालपुर निवासी ग्राम प्रधान पति जगप्रीत सिंह (35 वर्ष) जसपाल सिंह ने खुद की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारक खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। इसके साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने फायर होने की पुष्टि कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक जगप्रीत सिंह के मामा जगजीत सिंह निवासी गांव बैंतखेड़ी ने बताया कि 13 जनवरी को लोहड़ी का त्यौहार मनाने के लिये वह अपने परिवार और भांजे जगप्रीत सिंह के साथ जगप्रीत सिंह की ससुराल करनाल (हरियाणा/पंजाब) गये थे।
शनिवार देर शाम को वापस घर लौटे थे और भांजे जगप्रीत सिंह को गांव खुशालपुर स्थित उनके फार्म हाऊस में छोड़कर गांव बैंतखेड़ी अपने घर चले गये थे। रविवार की सुबह मृतक जगप्रीत सिंह के कमरे की साफ-सफाई के लिये रजनी नामक सेविका पहुंची तो रजनी ने कमरे के एक सौफा कुर्सी पर खून से लतपथ हालत में जगप्रीत सिंह को देखा। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन ने मृतक जगप्रीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
वहीं मृतक के मामा जगजीत सिंह ने बताया कि जगप्रीत सिंह के पिता जसपाल सिंह और माता अमरजीत कौर छोटी बेटी जसमीत कौर के पास कनाड़ा (विदेश) में हैं। पंजाब और हरियाणा से परिजनों के आने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक जगप्रीत सिंह अपनी पत्नी हरमीत कौर जो वर्तमान में ग्रामसभा केलाबंदवारी की ग्रामप्रधान है, अपनी दो बेटियों और 16 माह के एक पुत्र सहित परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई