उधमसिंह नगर : यहां तीन मंजिले मकान से गिरकर युवती की मौत, खुदकुशी या हत्या! जांच में जुटी पुलिस
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में संदिग्ध हालात में धारचुला निवासी युवती तीन मंजिले मकान की छत से गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवती ने आत्महत्या की है या वह हादसे का शिकार हुई है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
दरसअल पिथौरागढ़ जिले के धारचुला के खेत गांव निवासी 20 वर्षीय आरती कुंवर पुत्री नरेंद्र कुंवर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी। वह अपने दो सहेलियां सुमन व ममता के साथ आवास विकास स्थित अटरिया रोड पर मो.आरिफ के मकान में किराए में रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 11 बजे के आसपास वह फोन में बात करते हुए छत पर गई हुई थी। इसी बीच वह तीनमंजिले मकान की छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
इसका पता चलते ही उसकी सहेली सुमन और ममता ने उसे आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी धीरज टम्टा और एसआइ पूजा रावत पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली, साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी आवास विकास ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरती ने आत्महत्या की या फिर यह हादसा है, इसकी जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ के साथ ही मोबाइल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!