उधमसिंह नगर: पुलिस ने 14 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के अंतर्गत पुलभट्टा पुलिस ने 104 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़ी स्मैक की कीमत 14 लाख रुपये आंकी जा रही है।
बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को देर शाम यूएस नगर पुलिस ने आजादनगर से सिरौली जाने वाली रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार की तलाशी ली। उसके पास 104 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस को आरोपी ने अपना नाम फईम पुत्र अली बहादुर निवासी ग्राम चचौट शीशगढ़ बरेली बताया। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 14 लाख रुपये बताई है। फईम ने बताया कि वह मीरगंज बरेली से ऊधमसिंह नगर जिले में नशे की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश, पुलभट्टा थानाध्यक्ष राजेश पांडे, एसआई बसंत वल्लभ पंत, नीमा बोहरा आदि रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई