UKPSC : कनिष्ठ सहायक के 445 पदों पर भर्तियां। ऐसे करें आवेदन…..

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के अंतर्गत कुल 445 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार…

कनिष्ठ सहायक परीक्षा -2022 के अन्तर्गत कुल 445 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र (Online Application) आमंत्रित किए जाते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर दिनांक 20 दिसम्बर 2022 तक विज्ञापन में उल्लिखित शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ''देवभूमि परिवार आईडी'', धामी ने किया पोर्टल का उदघाटन्

अभ्यर्थी अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित धारित सभी श्रेणी / उप श्रेणी का अंकन ऑनलाइन आवेदन पत्र में अवश्य करें आरक्षण का दावा न किये जाने की दशा में रिट याचिका (स्पेशल अपील) संख्या: 79/2010 राधा मित्तल बनाम उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित आदेश दिनांक 08.06.2010 तथा विशेष अनुज्ञा याचिका (सिविल) नं० (एस) 19532 / 2010 में मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित | आदेश के क्रम में अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ कदापि अनुमन्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जनपद दौरे पर पहुंचे CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

आरक्षण विषयक प्रमाण पत्र आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी द्वारा अवश्य धारित करना चाहिए।

अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वह ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि अर्थात् दिनांक 20 दिसम्बर, 2022 तक विज्ञापन में वर्णित अनिवार्य शैक्षिक अर्हताएं एवं अन्य अर्हताएं अवश्य धारित करते हों अभ्यर्थी की शैक्षिक अर्हता के सम्बन्ध में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि (Result Declaration Date). वह मानी जायेगी जो अंक पत्र निर्गत होने | की तिथि (Marksheet Issuing Date) हो।

अतः अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र के शैक्षिक अर्हता (Qualification Details) के विवरण के अन्तर्गत Result Declaration Date के कॉलम में, संबंधित शैक्षिक अर्हता के अंकपत्र निर्गत होने की तिथि (Marksheet Issuing Date) का अवश्य अंकन हो विज्ञापन की शर्तानुसार वांछित अर्हताओं की पुष्टि न होने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णत अभ्यर्थी की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad