UKPSC ने कॉन्स्टेबल समेत इन एग्जाम के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल, इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB), पीएसी और अग्निरक्षक एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.

UKPSC द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है. उम्मीदवारों को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाना होगा. ऊपर बताए गए एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट निकालना अनिवार्य है.

UKPSC की तरफ से बताया गया है कि उम्मीदवार 28 दिसंबर तक एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक इनएक्टिव हो जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand news: 8 माह की गर्भवती मिली बेसहारा युवती, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

UKPSC Admit Card 2022 कैसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाना होगा.
  • होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए तीन लिंक दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए किसी एक लिंक पर .
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स जैसे एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ को फिल करें.
  • सभी जानकारियों को फिल करने के बाद सब्मिट कर दें.
  • अब आपको अपनी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand news: 8 माह की गर्भवती मिली बेसहारा युवती, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

उम्मीदवारों को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए डिटेल्स को ध्यान से चेक करें. अगर उन्हें एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलती है, तो वे इस संबंध में आयोग से संपर्क कर सकते हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले UKPSC की तरफ से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया था. उम्मीदवारों को बताया जाता है कि 28 दिसंबर 2022 को पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. एग्जाम देने आने वाले उम्मीदवारों को बताया जाता है कि उन्हें एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपनी एक फोटो आईडी लेकर एग्जाम हॉल पहुंचना होगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad