UKPSC : उत्तराखंड में PCS के 122 पदों पर भर्ती, इस दिन होगी परीक्षा
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पीसीएस (प्रवर अधीनस्थ सेवा) के 122 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आयोग जल्द ही इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया जाएगा।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह ने जानकारी दी कि विभिन्न विभागों में पीसीएस के 122 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। यह परीक्षा आयोग के परीक्षा कैलेंडर में पहले से निर्धारित थी और तय तिथि पर आयोजित की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती:
- डिप्टी कलेक्टर – 3 पद
- डीएसपी – 7 पद
- वित्त अधिकारी – 10 पद
- सहायक निदेशक (वित्त) – 6 पद
- उप निबंधक श्रेणी-2 (वित्त विभाग) – 12 पद
- सहायक आयुक्त (राज्य कर) – 13 पद
- राज्य कर अधिकारी – 17 पद
- सहायक नगर आयुक्त – 7 पद
- कार्य अधिकारी (जिला पंचायत) – 2 पद
- उप शिक्षा अधिकारी – 14 पद
- जिला समाज कल्याण अधिकारी – 1 पद
- अधीक्षक (समाज कल्याण) – 3 पद
- सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा) – 4 पद
- सहायक गन्ना आयुक्त – 1 पद
- जिला परिवीक्षा अधिकारी – 1 पद
- सूचना अधिकारी – 3 पद
- फीचर लेखक – 1 पद
- सहायक निदेशक (कृषि) – 8 पद
- सहायक निदेशक (सांख्यिकी) – 1 पद
- खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी – 2 पद
- प्रादेशिक मौन विशेषज्ञ – 2 पद
- सांख्यिकी अधिकारी-2 – 1 पद
- सहायक निदेशक (रेशम) – 2 पद
जल्द ही आयोग भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना जारी करेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
4

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित