UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द, नकल कांड की सीबीआई जांच के आदेश — 3 महीने में फिर से होगी परीक्षा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को राज्य सरकार ने निरस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की सीबीआई जांच कराने की संस्तुति दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “हमने नकल प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने की संस्तुति कर दी है। हमारी सरकार छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।” उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि UKSSSC परीक्षा को जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर रद्द किया गया है।
सीबीआई जांच की सिफारिश से पहले आयोग के सचिव डॉ. शिव बरनवाल ने परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी किया और बताया कि परीक्षा आगामी तीन महीने में नए सिरे से कराई जाएगी।
यह फैसला तब लिया गया जब परीक्षा जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग के प्रमुख, उत्तराखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश यू.सी. ध्यानी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी। इससे पहले बीजेपी विधायकों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर परीक्षा रद्द करने की मांग की थी।
गौरतलब है कि 21 सितंबर को आयोजित इस परीक्षा के दौरान कुछ प्रश्नों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस पर आयोग ने तत्काल देहरादून के एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद 22 सितंबर को रायपुर थाने में मामला दर्ज किया गया और 27 सितंबर को राज्य सरकार ने कमीशन ऑफ इन्क्वायरी एक्ट 1952 के तहत रिटायर जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था।
सरकार का दावा है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश