UKSSSC Paper Leak : 9 और आरोपियों को मिली जमानत,…अब तक 18 को मिल चुकी है जमानत

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के बहुचर्चित यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में देहरादून की एक कोर्ट से शुक्रवार को 9 आरोपियों को जमानत मिल गयी है। इस मामले में अभी तक अलग-अलग कोर्ट्स में हुई सुनवाई में कुल 18 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। जांच एजेंसी एसटीएफ ने 41 आरोपितों को अरेस्ट किया था, उनमें अब 23 ही पुलिस हिरासत में हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में देहरादून एडीजी चतुर्थ आशुतोष मिश्रा की अदालत में 14 लोगों की जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी। जिनमें से आज 9 अभियुक्तों को जमानत मिल गई। इनके कब्जे से इस केस में किसी तरह के दस्तावेज या धन रिकवरी नहीं हुई है। सुनवाई के बाद एक-एक लाख के निजी मुचलके पर इन 09 अभियुक्तों को जमानत मिल गई। हालांकि, कोर्ट के आदेशानुसार जमानत मिलने वाले लोगों को देश छोड़ने की इजाजत नहीं है।

जिन 09 अभियुक्तों को जमानत मिली है, इनमे सूर्यवीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह, अंबरीश कुमार, राजवीर, दीपक चौहान, अजीत चौहान, विनोद जोशी, चंदन मनराल और जगदीश गोस्वामी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जबकि 5 लोगों को जमानत खारिज हुई है, इनके पास से अब तक पेपर लीक से संबंधित दस्तावेज और धन की रिकवरी हुई थी, जिस वजह से उन्हें जमानत नहीं मिल पाई। इनमें अमित सक्सेना, अभिषेक वर्मा, ललित राज शर्मा, विपिन बिहारी और तनुज शर्मा शामिल है। उनके ऊपर पिछले दिनों STF 409 जैसी धाराएं भी बढ़ाई गई थी, जिसकी वजह से भी उनकी जमानत खारिज हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad