Uksssc Paper Leak : हाकम सिंह के बाद अब इस आरोपी की संपत्तियों पर चलेगा धामी सरकार का बुलडोजर

ख़बर शेयर करें 👉

UKSSSC पेपरलीक प्रकरण के मुख्य आरोपियों की संपत्तियों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी है। उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलने के बाद अब कुमाऊं के चंदन मनराल की भी अवैध रूप से कमाई गई संपत्तियों पर धामी सरकार का बुलडोजर चलने वाला है। इसके लिए एसटीएफ की और से कार्रवाई कर प्रशासन से मदद मांगी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी, सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर और नई वेबसाइट

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने 21 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद सभी की अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू किया गया था। गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई पर आरोपियों की संपत्तियों को जब्त और ध्वस्त करने का भी प्रावधान है। इसी क्रम में एसटीएफ ने पहले हाकम सिंह की संपत्तियों पर कार्रवाई की थी। पिछले दिनों सांकरी स्थित उसके चार रिजॉर्ट गिराए गए थे। जिला प्रशासन की मदद से उसके सेब के बागीचों को उद्यान विभाग को हवाले करने का फैसला हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी, सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर और नई वेबसाइट

गढ़वाल में हाकम की तरह अब कुमाऊं में चंदन सिंह मनराल पर भी कार्रवाई की तैयारी है। मनराल एक स्टोन क्रशर चलाता है। एक एनजीओ भी संचालित करता है। उसकी 13 बसें हैं। इनमें से 10 स्कूल में और तीन बसें पहाड़ी रूट पर चलती हैं। पीरूमदारा में 15 एकड़ और 10 बीघा जमीन रामनगर में है। मनराल को भी दो बड़ी पार्टियों के नेताओं का संरक्षण प्राप्त था। वर्तमान में वह दो मुकदमों में जेल में बंद है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है।