गौला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी
हल्द्वानी। गौला नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय भूपेश सिंह रावत पुत्र स्व. बाला सिंह के रूप में हुई है, जो मुनस्यारी, पिथौरागढ़ का निवासी था और हल्द्वानी के मुखानी कठघरिया में अपने चाचा के घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
घटना मंगलवार शाम की है, जब भूपेश अपने दोस्तों के साथ अमृतपुर क्षेत्र में गौला नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की और बेहोशी की हालत में नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार वालों के अनुसार, भूपेश ने हाल ही में समूह-ग की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को वह दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब भूपेश के दोस्तों से संपर्क किया, तो पूरी घटना सामने आई।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जाएगी। हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल