UKSSSC Paper Leak: मास्टरमाइंड मूसा और योगेश्वर गिरफ्तार, लाखो का इनाम था घोषित
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में परीक्षा लीक मामले में वांछित ईनामी अपराधियो की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए थे।
आज सूचना प्राप्त हुई की दो लाख का ईनामी सादिक मूसा और एक लाख का ईनामी योगेश्वर राव लखनऊ और आसपास के किसी स्थान पर आ सकता है जिसपर उत्तराखंड एसटीएफ की एक विशेष टीम को रवाना किया गया था।
पूर्व में ईनाम घोषित होने पर लगातार उत्तर प्रदेश एसटीएफ से उत्तराखंड एसटीएफ का समन्वय बना हुआ था,जिसपर यूपी एसटीएफ लगातार सक्रिय थी। आज सांय को दोनो ईनामी अपराधियो को यूपी एसटीएफ द्वारा लखनऊ पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया गया है साथ ही कुछ घंटों में पहुंची एसटीएफ उत्तराखंड की टीम को दोनो अभियुक्त को सुपर्द कर हिरासत में ले लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!