UKSSSC भर्ती 2025: सहायक शिक्षक (LT) विशेष शिक्षा के 128 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक शिक्षक (LT) विशेष शिक्षा के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 128 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 74 पद गढ़वाल डिवीजन और 54 पद कुमाऊं डिवीजन के लिए निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो आयोग ने 10 से 12 अक्टूबर 2025 तक सुधार की सुविधा भी दी है।
परीक्षा और वेतनमान
आयोग ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा 18 जनवरी 2026 को कराने का निर्णय लिया है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के अंतर्गत ₹44,900 से ₹1,42,400 तक का वेतन मिलेगा। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग और सरकारी नियमों के अनुसार होगा।
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार के पास विशेष शिक्षा में B.Ed. डिग्री होनी चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त की गई हो।
- उम्मीदवार के पास Rehabilitation Council of India (RCI) द्वारा मान्यता प्राप्त वैध RCI CRR नंबर होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: ₹300
- SC, ST, EWS और विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹150
शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकेगा।
आवेदन की प्रक्रिया
- उम्मीदवार sssc.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती लिंक खोलकर आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन जमा करने के बाद, उसकी एक प्रति सुरक्षित रखें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश