उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र से 12 युवक हुए फरार, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस!
देहरादून। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वसंत विहार में नशामुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर 12 युवक वहां से फरार हो गए। देर रात तक 4 युवक तो अपने घर पहुंच गए। जबकि आठ युवकों का खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं लग पाया था। हालांकि, पुलिस युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
वसंत विहार थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र इंजीनियर्स एन्क्लेव फेस-2 में कुछ युवक नशा छुड़ाने के लिए आए थे। रविवार को शाम को 12 युवक मौका पाकर केंद्र की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद केंद्र में हड़कंप मच गया। केंद्र के संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके के पर पहुची पुलिस ने फरार हुए सभी युवकों के दस्तावेज मांगे और उनके घर पर संपर्क किया गया। देर रात तक 4 युवक अपने घर सुरक्षित पहुंच गए, जबकि आठ अभी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई तो वह सही पाए गए। युवकों के भागने संबंधी कारणों की भी जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज