उत्तराखंड: यहां ऑनलाइन देह व्यापार के कारोबार का भंडाफोड़, 8 महिलाऐं समेत 3 पुरुष गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने वेबसाइट के माध्यम से अन्तर्राज्यीय स्तर पर चलाये जा रहे देह व्यापार का किया खुलासा, पटेलनगर स्थित फ्लैट से देह व्यापार मे लिप्त 8 महिलाऐं व 3 पुरुष को गिरफ्तार किया। फ्लैट से भारी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री, गिरोह चलाने मे प्रयुक्त 13 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप व वाहन बैगनार कार को किया बरामद। देहरादून से विभिन्न पर्यटन स्थलो व अन्य राज्यो मे करते थे देह व्यापार का संचालन।

देवेन्द्र सिह चौहान, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को सूचना मिली कि देहराखास टीएचडीसी स्थित एक फ्लैट मे काफी समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा देहराखास टीएचडीसी स्थित एक फ्लैट मे दबिश दी गई, जहाँ एक कमरे मे 2 महिला व 2 पुरुषो को आपत्तिजनक स्थिति मे पाया गया तथा अन्य कमरे मे 6 महिलाएँ मौजूद पाये गये।

पूछताछ करने पर फ्लैट मे मौजूद एक व्यक्ति राजीव ने बताया कि उसके द्वारा काफी समय से टीएचडीसी देहराखास मे फ्लैट किराया पर ले रखा है, जहां उसके द्वारा देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है, जिसके लिए उसके द्वारा विभिन्न देशो भूटान , बंगलादेश आदि व विभिन्न राज्यो उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उडीसा, दिल्ली आदि से लडकियाँ देह व्यापार के लिए बुलाई जाती है, जिनको देहरादून के विभिन्न पर्यटन स्थलो, होटलो व अन्य राज्यो मे देह व्यापार के लिए भेजा जाता है। उसके द्वारा ग्राहकों से प्राप्त धनराशि से अपना कमीशन आधा हिस्सा लिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड

ग्राहको से सम्पर्क करने के लिए उसके द्वारा दून स्कॉट सर्विस के लिंक बैवसाईट Skokka.com मे अपने नम्बर दे रखे है। इसके अतिरिक्त अपने देह व्यापार करने वाले अन्य साथियो के माध्यम से भी उसे ग्राहक मिल जाते है। वह ग्राहको को अपने फ्लैट मे व ग्राहको की माँग पर अन्य होटलो अन्य राज्यो मे उचित कीमत मिलने पर लडकियाँ सप्लाई करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड

फ्लैट मे मौजूद लडकियों से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि वे सभी अलग-अलग राज्यो से देह व्यापार का कारोबार करने देहरादून आयी है। उनके द्वारा अपनी आजीविका अर्जित करने व अपने शौक पूरा करने के लिए यह धन्धा किया जा रहा है, जिसके लिए वह ग्राहको से फ्लैट मे व अलग-अलग होटलो व अन्य राज्यो मे आया जाया करती है। ग्राहको से मिलने वाली कीमत का आधा भाग उनके द्वारा ब्रोकर को दिया जाता है, ब्रोकर द्वारा ही उन्हे ग्राहक से मिलाया जाता है व पैसे का लेन देन ब्रोकर ही करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट

फ्लैट से भारी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री देह व्यापार को संचालित करने मे प्रयुक्त 13 मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप व एक वाहन बैगनार कार बरामद किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad