Uttarakhand : 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह ने खुद को क्यों मारी गोली? सुसाइड वीडियो में क्या बताया कि उत्तराखंड BJP में मचा हड़कंप!
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तलसारी गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह ने अपनी SUV कार में खुद को गोली मारकर जान दे दी। मरने से पहले जितेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उसने सत्ताधारी दल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए।
जितेंद्र ने कहा कि हिमांशु चमोली उसकी मौत का जिम्मेदार है। उसने हिमांशु पर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया है।
जितेंद्र सिंह (32) पौड़ी ब्लॉक के तलसारी गांव का रहने वाला था। गुरुवार की सुबह उसने अपनी कार में खुद को गोली मार ली। कार में एक बंदूक और खोखा मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जितेंद्र सिंह ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहा है। उसने कहा कि हिमांशु की वजह से मैं खुद को खत्म कर रहा हूं।
वीडियो में जितेंद्र ने कहा कि हिमांशु चमोली ने जमीन विवाद सुलझाने के बदले उससे 35 लाख रुपये लिए थे। उसने यह भी कहा कि हिमांशु ने केदारनाथ में उसके 7 लाख रुपये खर्च करवाए। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उसने हिमांशु, उसकी पत्नी और भाई को अपने पैसे से फोन दिलाए थे। उसने वो पैसे उधार लेकर दिए थे। जितेंद्र का कहना था कि अब हिमांशु जमीन का समाधान नहीं कर रहा है। इस वजह से वह मानसिक तनाव और प्रताड़ना झेल रहा था।
अपने वीडियो में जितेंद्र भावुक होकर कहता है, “अब मैं बहुत परेशान हो चुका हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ हिमांशु चमोली है।” घटना की जानकारी मिलते ही पौड़ी के SSP लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
आरोपी हिमांशु गिरफ्तार, BJP ने हटाया
पुलिस ने हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अन्य वित्तीय लेन-देन और विवादों की भी जांच कर रही है। वहीं भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर आरोप लगने के बाद तुरंत कार्रवाई की। BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर हिमांशु चमोली को युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद से हटा दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश