उत्तराखंड: भाजपा के 6 विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल, गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया दावा
देहरादून। जागेश्वर विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दावा किया है की अगले 15 दिनों में 6 भाजपा के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और बहुमत से सरकार बनेगी। कुंजवाल के बयान के बाद से उत्तराखंड की राजनीति में खलबली मच गई है।
चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों में ही जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। अब एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा स्पीकर ने बयान देकर सियासी भूचाल मचा दिया है।
रविवार को पत्रकार वार्ता में जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कुमांऊ और गढ़वाल क्षेत्र के 6 विधायक उनके संपर्क में है। लगातार बात चल रही है। वह भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। जल्द ही वह कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। हालांकि उन्होंने किसी भी विधायक का नाम नहीं लिया लेकिन उनके इस बयान ने भारतीय जनता पार्टी के खेमे में एक भूचाल सा जरूर पैदा कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज