उत्तराखंड: राज्य में आज मिले 844 नए संक्रमित, 13 की मौत, जानिए अपने जनपद के हाल….
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना के कुल 844 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 83867 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 4909 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 64470 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, आज 13 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।
शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 844 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, जिनमें.
देहरादून जिले से 204, हरिद्वार से 149, नैनीताल से 52, उधमसिंह नगर से 53, पौडी से 28, टिहरी से 35, चंपावत से 15, पिथौरागढ़ से 09, अल्मोड़ा 102, बागेश्वर से 61, चमोली से 45, रुद्रप्रयाग से 84, उत्तरकाशी से 07 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई