उत्तराखंड : यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर, 50 यात्री थे सवार
उत्तराखंड में शुक्रवार को एक और हादसे की खबर सामने आई है. हरिद्वार-लक्सर रोड पर राजस्थान की प्राइवेट बस पेड़ से टकरा गई. हादसे के वक्त बस में राजस्थान के 50 से ज्यादा तीर्थयात्री सवार थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल दो तीर्थयात्रियों को लक्सर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि राजस्थान के जोधपुर से तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रही थी. जिसमें सवार यात्री कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए थे. शुक्रवार को जैसे ही बस लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंची, तभी बस चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगा. इस दौरान ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद बस सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ों से जा टकराई. हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।
बस हादसे की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को लक्सर और सुल्तानपुर के सरकारी अस्पताल भेजा. लक्सर सीएचसी प्रभारी नलिन असवाल ने बताया कि आठ घायल यात्रियों का इलाज उनकी ओर से किया गया, जिनमें से दो यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी