उत्तराखंड: यहां छह साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
हरिद्वार। देवभूमि में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र का है जहां एक 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। कई घंटों बाद बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी मिली। पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसकी छह वर्षीय पुत्री एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया। आरोप है कि कमरे के अंदर ले जाकर उसने बच्ची के हाथ और मुंह चुन्नी से बांध दिए और दुष्कर्म किया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह आरोपी के घर सोफे के पीछे पड़ी मिली। उसके हाथ और मुंह बंधे थे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया। बच्ची को इस हाल में देख सकते में आए परिजन और ग्रामीण उसे लेकर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क