उत्तराखंड: यहां नाबालिक के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म, बालिका बरामद, आरोपी फरार
ऋषिकेश। योग नगरी से अपहरण कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग को हरिद्वार से बरामद कर लिया है। आरोपी अभी तक फरार है।
पुलिस के मुताबिक12 जून को कोतवाली पुलिस में महिला के द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि उसकी भतीजी उम्र 14 वर्ष को सनी पुत्र सतीश निवासी झुग्गी झोपड़ी गोविंद नगर ऋषिकेश के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर नाबालिक की तलाश प्रारंभ कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देते हुए ऋषिकेश क्षेत्र, देहरादून एवं हरिद्वार क्षेत्र में लगातार तलाश किया गया। इस बीच अपहृत नाबालिग को मुखबिर की सूचना पर चंडी चौक हरिद्वार के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस की भनक लगते ही अपहरणकर्ता सनी मौके से फरार है। पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि अपहरणकर्ता सनी के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिस पर पुलिस ने धारा-3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की और फरार सनी की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम लगातार प्रयास कर रही हैं।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट,कांस्टेबल सचिन राणा,महिला कांस्टेबल कविता शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क