उत्तराखंड: आज फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले चार दिन तक थमेगी नहीं बरसात

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार, 19 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में आज आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज वर्षा का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और बारिश का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है। अगले चार दिन यानी 23 सितंबर तक पूरे उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम पैटर्न की वजह से इस बार मानसून में सामान्य से अधिक तेज बारिश दर्ज की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO
Ad Ad Ad Ad