उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में बेसिक और जूनियर स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत खाली बड़े 84 पदों पर प्रतिनियुक्ति से नियुक्ति करने की मंजूरी शासन द्वारा दी गई है। दूसरे चरण में 955 बीआरपी सीआरपी के पदों को भरा जाएगा। बीआरपी सीआरपी के पदों के लिए पिछले 2 साल से नियुक्ति प्रक्रिया रुकी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

फिलहाल शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के निर्देश के बाद समन्वयको की नियुक्ति ब्लॉक स्तर से की जाएगी। जिसमें राज्य परियोजना कार्यालय में 10 चमोली उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जनपद में 7-7 इसके अलावा चंपावत, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में तीन तीन पद हैं तथा उधम सिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले में 7-7 पद और देहरादून में 5 पदों पर नियुक्तियां होनी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad